धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। झारखंड में एसआईआर की बूथ स्तर पर भाजपा निगरानी करेगी। इस संबंध में जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया। इस सिलसिले में 20 मार्च को धनबाद भाजपा की बैठक होगी। सांसदों-विधायकों के साथ पार्टी पहले ही बैठक कर चुकी है। पार्टी का निर्देश है कि बूथ कमेटी को सक्रिय कर बीएलओ के संपर्क में रखें ताकि भाजपा समर्थक किसी मतदाता के नाम न कटे और न छूटे। धनबाद भाजपा ने बताया कि 20 मार्च को बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। मालूम हो कि प्रदेश भाजपा की दो दिन पहले विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के साथ रांची में बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि जिलास्तर पर बैठक कर एसआईआर पर पार्टी नजर रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.