प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर एसआईआर (मतदाता गहन पुनरीक्षण) की स्थिति देखने पहुंचे। उन्होंने आरआरबी इंटर कॉलेज, नवज्योति इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज व डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने अपने निवास पर गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपा। नवज्योति इंटर कॉलेज में बीएलओ की लापरवाही की शिकायत मिलने पर मंत्री ने नायब तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी जनसंपर्क किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.