फरीदाबाद, जुलाई 25 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पहला चरण पूरा होने के बाद अब निर्वाचन आयोग ने अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि 31 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद पात्र मतदाता 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को जारी होगी।

प्रेस वार्ता में जानकारी सेक्टर-17 स्थित हरियाणा सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ए. श्रीनिवास ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। ड्राफ्ट मतदाता सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट सहित सभी निर्धारित स्...