एसआईआर का 99 फीसदी कार्य पूरा, शेष काम भी पारदर्शिता से होगा
हरिद्वार, सितम्बर 4 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक एनआईसी कक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का 99 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के सहयोग से पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरा किया गया है। शेष कार्य भी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपादित कराया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व और निर्देशन में विशेष गहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.