गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- गोरखपुर। कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने पादरी बाजार स्थित अपने आवास पर एसआईआर फॉर्म भरकर प्रदेशवासियों को जागरूक किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो अपने शासन काल में फर्जी वोट डलवाते थे। आज उन्हें डर है कि उनका फर्ज़ी वोट प्रतिशत कम हो जाएगा, क्योंकि गैर-पात्र नाम हटेंगे। जनता से अपील की कि अपने मताधिकार की सुरक्षा हेतु एसआईआर फॉर्म अवश्य भरें, जिससे मतदाता सूची से त्रुटियां समाप्त हों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बने। इस दौरान विधायक इंजीनियर सरवन निषाद, एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार सदर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.