संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एसआईआर के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट का जनपद के राजनीतिक समीकरण पर बड़ा असर पड़ेगा। तीनों विधान सभा क्षेत्र में समीकरण बदल सकता है। क्योंकि पिछले चुनाव के जीत के अंतर से कई गुना अधिक वोटरों के नाम घट गए हैं। जिले में कुल तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। तीनों विधान सभा क्षेत्र को मिलाकर कुल 1 लाख 33 हजार 789 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से घटे हैं। शुक्रवार को फाइनल सूची जारी होने के बाद राजनीतिक दलों के जिम्मेदार राजनीतिक समीकरण को लेकर समीक्षा करने में जुट गए हैं। सभी के अपने-अपने अनुमान है। सभी दल अपने-अपने फायदे की बात कर रहे हैं।2022 के विधान सभा चुनाव में जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन ने अपना परचम लहराया था। खलीलाबाद और धनघटा में भाजपा और मेंहदावल निषाद पार...