कुशीनगर, नवम्बर 30 -- कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के धरनीछापर के बूथ संख्या 181 के बीएलओ ओमप्रकाश गुप्ता को समय से पहले बूथ के सभी 683 मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन कर जमा करने पर शनिवार को एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल व तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्री गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट विद्यालय धरनी छापर में बतौर शिक्षामित्र तैनात हैं। जिन्हें उसी गांव के बूथ संख्या 181 का बीएलओ बनाया गया था, जहां पर 683 मतदाता पंजीकृत थे। सबका समय से पहले फार्म भरकर ऑनलाइन करके शुक्रवार को जमा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.