फतेहपुर, दिसम्बर 7 -- खागा। नगर के ठा. दरियाव सिंह सभागार में रविवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान की जिला टोली के साथ बैठक कर समीक्षा की। जिसमें विधान सभावार अब तक के कार्यप्रगति को जाना। प्रदेश मंत्री ने कहा कि सजगता से इस राष्ट्रीय कार्य में सार्थक योगदान देना है। प्रदेश मंत्री खागा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 50 बहादुरपुर भी गए। जहां उपस्थित बीएलओ से बूथ पर किए गए कार्य पर चर्चा की। साथ में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने बीएलओ से कहा कि जहां भी उन्हें हमारे सहयोग की आवश्यकता हो तो अवश्य बताएं। भाजपा के कार्यकर्ता सकारात्मक सहभागिता निभायेंगे। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने प्रदेश मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्तमान में संगठन के दिशा-निर्देश पर सभी विधान सभाओं में कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.