बदायूं, मार्च 9 -- एसडीएम राशि कृष्णा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों, दावों और नोटिस की प्रक्रिया के कार्य को देखा। उन्होंने निर्वाचन में नियुक्त कार्मिकों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि चुनाव आयोग का लक्ष्य एक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाता है। इस दौरान सुधाकर मिश्रा, नरेंद्र मौर्य, भूपेंद्र कश्यप, ललित सक्सेना, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...