एसआईआर कार्य में तेजी लावें: एसडीओ
साहिबगंज, मई 19 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मतदाता सूची संक्षिप्त पुर्नरीक्षण कार्य में तेजी लाने को लेकर एसडीओ अमर जॉन आईंद की अध्यक्षता में बीएलओ व पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधक नागेश्वर साव मौजूद थे। बैठक में एसआईआर की समीक्षा की गयी। मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग व अनमेपिंग कार्यो की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीओ ने सभी बीएलओ को मैपिंग कार्य में तेजी लाने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर)अभियान के तहत मृत एवं दूसरे स्थान पर स्थानातंरित हो चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक हीरू लाल हांसदा, जेई अर्जुन साहआदि थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.