लोहरदगा, जुलाई 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर कार्य से जुड़े जिले के वरीय पदाधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए सभी एईआरओ को गणना प्रपत्र के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाना है।उपायुक्त ने कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक है, क्योंकि ...