एसआईआर कार्य का मानदेय, महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
देवरिया, अगस्त 19 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। एसआईआर पुनरीक्षण कार्य का छह माह बाद भी मानदेय नहीं मिलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी दीप राज सिंह को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान और मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि विकासखंड क्षेत्र के शिक्षकों को एसआईआर कार्य का मानदेय अभी तक नहीं मिला है।इसके अलावा विगत पंचायत निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य का मानदेय भी लंबित है। महासंघ ने दोनों कार्यों का मानदेय शीघ्र दिलाने की मांग की। महासंघ ने प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ अध्यापकों को यथासंभव बीएलओ कार्य से मुक्त करने, अवकाश के दिनों में एसआईआर समेत अन्य कार्य कराने पर प्रतिकर अवकाश देने तथा बीमार एवं अस्वस्थ शिक्षकों को बीएलओ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.