जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा समिति और जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। जिलाधिकारी ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सख्त निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि परिवहन विभाग की बसों के चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं। जिलाधिकारी ने जेसीज चौराहे पर अव्यवस्थित वाहन खड़े होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। एआरटीओ ने शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। कुत्तूपुर चौराहे के पास सड़क पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल बसें केवल फिटनेस प्रमाणपत्र के आधार पर संचालित हों। बच्चों को बस से केवल सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.