कौशाम्बी, मार्च 17 -- मंडलायुक्त/रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ अर्हता तिथि एक जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक की। उन्होंने प्राप्त दावे/आपत्तियों/नोटिसों की सुनवाई एवं द्वितीय भ्रमण रिपोर्ट के लिए नियत बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि जिले में जिन मतदेय स्थलों पर सबसे अधिक परिवर्धन/अपमार्जन हुए हों, उनकी जांच ईआरओ द्वारा की जाएगी एवं 18-19 वर्ष आयु एवं महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक नाम सम्मिलित कराने की कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ईआरओ नेट पर सुपर चेकिंग के लिए प्राप्त फार्मों की जांच पुन: करा ली जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले के बॉर्डर एरिया के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.