एसआईआर कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित
पाकुड़, जून 30 -- प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय गणपुरा में सोमवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर कार्यक्रम के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापिका ज्योत्सना सोरेन की देखरेख में किया गया, जबकि मास्टर ट्रेनर अखेरुल अंसारी ने छात्र-छात्राओं को एसआईआर के उद्देश्य, आवश्यकता एवं लोकतंत्र में मतदाता सूची के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता विषय पर आकर्षक पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, रंगोली प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने सही मतदाता सूची, मजबूत लोकतंत्र और हर मतदाता की पहचान, लोकतंत्र की शान जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- अभिभावकों को एसआईआर के उद्देश्य एवं महत्व की दी गई जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.