फतेहपुर, फरवरी 17 -- खागा। मंगलवार को डीएम रविन्द्र्र ंसह ने तहसील परिसर स्थित राजस्व न्यायालयों व अभिलेखागार समेत अनेक पटलों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित प्रभारी से पूछताछ कर कार्यशैली व अभिलेखों के रखरखाव की जानकारी ली। एसआईआर कक्ष के कामकाज पर भी उन्होंने नजरें दौड़ाईं। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से बात करने के निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान एसआईआर(विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम)कक्ष की अद्यतन स्थिति को जाना। उन्होंने प्रभारी से अब तक के आंकड़ों की जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने तहसील में तैनात कर्मचारियों, आवासों, राजस्व संग्रह एवं आवेदनों के निस्तारण आदि की स्थिति को जाना। तहसीलदार न्यायिक कोर्ट, अभिलेखागार, नायब तहसीलदारों की कोर्ट एवं मीटिंग हाल का जायजा लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.