एसआईआर और जनगणना को लेकर झामुमो का मिशन मोड
रांची, मई 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और आगामी जनगणना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब मिशन मोड में नजर आ रही है। पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन और कार्यकर्ताओं सक्रिय किया जा रहा है। इसी कड़ी में झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय राज्यभर में सांगठनिक बैठकों का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को एसआईआर की प्रक्रिया और उसके राजनीतिक प्रभावों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। गौरतलब है कि 20 और 21 अप्रैल 2026 को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया था। बैठक में एसआईआर और जनगणना जैसे मुद्दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.