हजारीबाग, अगस्त 12 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय, हजारीबाग के हेल्प डेस्क मैनेजर सूरज कुमार ने प्रशिक्षुओं को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने फॉर्म 6, 7 एवं 8 के उपयोग और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिन प्रशिक्षुओं की आयु 1 अक्तूबर तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा होने वाली है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। य...