सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने गुरूवार को एसआईआर अभियान के तहत दोस्तपुर विकास खंड के कैथी जलालपुर एवं पहाड़पुर-बस्तीपुर के बूथ संख्या 295, 296, 297 और 298 का दौरा किया। यहां उन्होंने बीएलओ के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा बूथ स्तर पर की जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रदीप मालवीय, विपिन तिवारी, प्रमोद, गुड्डू प्रजापति, हजारी प्रसाद गुप्ता, बागेश तिवारी सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.