एसआईआर अभियान में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण
सिमडेगा, जुलाई 27 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की नेतृत्व में जिले में चल रहे एसआईआर अभियान के तहत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के पालकोट, पाकरटांड़, सिमडेगा, केरसई एवं कुरडेग प्रखंडों में सभी मतदाताओं के अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया गया। वहीं कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कोलेबिरा, जलडेगा, बांसजोर, ठेठईटांगर एवं बोलबा प्रखंडों में सभी मतदाताओं के अभिलेख डिजिटल स्वरूप में दर्ज किए गए। जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय बीएलओ, सुपरवाइजर, वॉलेंटियर्स,बीएलए एवं संबंधित पदाधिकारियों के समर्पित प्रयासों को दिया है। आयोग का मानना है कि एसआईआर अभियान के सफल क्रियान्वयन से मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने में सहायता मिलेगी। -
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.