देहरादून, जून 10 -- देहरादून महानगर भाजपा द्वारा एसआईआर अभियान को लेकर बुधवार को अनेक जगह बैठकों एवं सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं का पंजीकरण, बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर विचार किया। महानगर कार्यालय में धर्मपुर विधानसभा की एसआईआर(विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित बैठक में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। रायपुर विधानसभा की एसआईआर संबंधी बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं मेयर सौरभ थपलियाल ने संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार विधानसभा में क...