रामगढ़, जुलाई 23 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बुधवार को मांडूडीह पंचायत के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलए-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही मतदाताओं को अभियान से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-2 ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली। बीएलओ को निर्वाचन आयोग के निर्धारित समय-सीमा के अंदर सभी लंबित कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Godda News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बूथों पर हुई बैठक वहीं, राजनीतिक दलों के बीएलए-2 से भी अभियान ...