फरीदाबाद, जून 4 -- फरीदाबाद, सरसमल। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलए-1 और संगठन पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, मतदाता सूची की निगरानी करने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बैठक में फरीदाबाद और पलवल के प्रभारी पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पर पूरी नजर रखनी चाहिए। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का बूथ स्तर तक विशेष मॉनिटरिंग पर जोर उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए संगठ...