एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
रुद्रपुर, मई 21 -- सितारगंज, संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं एसआईआर प्रभारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को सितारगंज में आयोजित बैठक में डॉ. उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड में यह अभियान 29 मई से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में 2 अप्रैल 2026 तक लगभग 82.89 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। यहां पहले करीब 1.33 लाख मतदाता थे, लेकिन मैपिंग के बाद अब 1.10 लाख मतदाता शेष रह गए हैं। यह भी पढ़ें- एसआईआर का संशय दूर करेगा हेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.