देहरादून, जून 23 -- पौड़ी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल संपादन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए सभी संबंधित अफसरों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान के सफल संचालन में सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज होना आवश्यक है, जिसके लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह भी पढ़ें- गोमिया प्रखंड कार्यालय में बीएलओ को एसआईआर का प्रशिक्षण जिलाधिकारी ने रा...