प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान की गई लापरवाही और अनदेखी अब पता चल रही है। इतने दिन की मेहनत के बाद महज 3.29 लाख मतदाता बढ़ने का बड़ा कारण है निचले स्तर पर लापरवाही। किसी ने जनवरी में फॉर्म-6 दिया तो स्वीकार होने का मैसेज 12 अप्रैल को आ रहा है तो किसी ने 13 जनवरी को संशोधन के लिए जो आवेदन किया था वो अब तक नहीं हुआ। अब लोग परेशान हैं कि करें तो क्या करें? तेलियरगंज की काजल के पिता का नाम मतदाता सूची से कट गया था। उसने जब बीएलओ से पूछा तो उन्होंने कहा कि फॉर्म छह भर दें। यह भी पढ़ें- सात बार कराया संशोधन कराया, फिर साध ली चुप्पी काजल ने जनवरी के आखिरी सप्ताह में जब एसआईआर अभियान में आलेख्य प्रकाशित होने के बाद नाम जोड़ने की कवायद जोरों पर थी तो फॉर्म-6 बीएलओ को दिया। अंतिम म...