कोडरमा, अगस्त 4 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में अंचल अधिकारी (सीओ) परमेश्वर कुशवाहा की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सभी बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न प्रपत्रों के निष्पादन की स्थिति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान बीएलओ द्वारा जमा किए जा रहे गणना प्रपत्रों के साथ-साथ प्रपत्र संख्या 6, 6ए, 7 एवं 8 की विस्तार से जांच की गई। अधिकारियों ने प्रपत्रों में दर्ज विवरण का बारीकी से सत्यापन करते हुए किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी पाए जाने पर नियमानुसार सुधार करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।सीओ यह भी पढ़ें- Ghumla News: एसआईआर को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण पर...