बोकारो, जून 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान का शुभारंभ अपनी देखरेख में किया। अभियान की शुरुआत चास नगर निगम क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी से हुई, जहां उन्होंने ट्रांसजेंडर मतदाता बबीता के आवास पहुंचकर उपस्थित ट्रांसजेंडर मतदाताओं को एसआईआर अभियान के उद्देश्य व प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के बीएलओ ने ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मौके पर ही एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया। यह पहल निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक समावेशी एवं सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे समाज के प्रत्येक पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके। मौके पर डीईओ सह डीसी ने बताया कि एसआईआर-2026 दो चरणों में संपन्न होगा...