प्रयागराज, फरवरी 3 -- जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले में एसआईआर के तहत नो मैपिंग वाले एक लाख 58 हजार 471 लोगों को नोटिस जारी किया है। इनमें मंगलवार तक 35 हजार 608 लोगों की सुनवाई की गई है। एसआईआर के तहत मतदाता बनाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत नो मैपिंग वाले दो लाख 87 हजार 612 लोगों को चिह्नित किया गया था। हालांकि यह संख्या बाद में बढ़कर 10 लाख 62 हजार 435 तक पहुंच गई थी। जिला निर्वाचन कार्यालय 10 लाख 62 हजार 435 लोगों को नोटिस जारी करेगा। पहले चरण में दो लाख 87 हजार 612 लोगों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। शेष नो मैपिंग वालों के नाम, पता, रिश्ता आदि में त्रुटियां मिली हैं, जिसे बाद में ठीक किया जाएगा। छह फरवरी तक नए मतदाता बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लोगों से फॉर्म 6 भी भराया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ बूथों पर बैठ रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.