बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद सिकंदराबाद विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गयी। रिकॉर्ड के मुताबिक 27 अक्टूबर 2025 तक विधानसभा क्षेत्र की सूची में 4,02,459 मतदाता दर्ज थे, जो पुनरीक्षण के बाद घटकर 3,55,017 रह गए हैं। इस तरह सूची से 47,442 मतदाताओं के नाम कम हुए हैं। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि सूची शुद्धिकरण के दौरान मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट एवं अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि पात्र आवेदनों को शामिल किया गया। अभियान के तहत फार्म-6 के 18,957, फार्म-7 के 1,810 तथा फार्म-8 के 6,318 आवेदन अपडेट किए गए।उन्होंने बताया कि नई मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 5,448 युवा मतदाता शामिल किए गए हैं, जिससे युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। एसडीएम ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.