बुलंदशहर, मार्च 6 -- ए एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, कटवाने, संशोधन आदि कराने का समय समाप्त हो गया है। अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों ने बीएलओ को आवेदन पत्र सौंपे। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नाम जुड़वाने और कटवाने के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम तिथि होने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने बूथों पर पहुंचे और संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को फार्म जमा कराए। दिनभर बीएलओ के पास लोगों की आवाजाही बनी रही। कई मतदाताओं ने नए नाम जोड़ने, गलतियों में संशोधन कराने और मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए आवेदन पत्र दिए। अधिकारियों के अनुसार प्राप्त फार्मों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.