नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल याचिका पर भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई), मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) एवं अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी नेताओं ने शीर्ष अदालत में एसआईआर को चुनौती दी है। याचिका में एसआईआर पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा गया कि निर्वाचन आयोग ने कानून की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर गैर कानूनी तरीके से मतदाताओं के नाम हटाने हटाए हैं। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिका पर विचार करते हुए ईसीआई और सीईसी ज्ञानेश कुमार के अलावा निर्वाचन आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सीजेआई ने कहा कि इस याचिका पर एसआईआर के खि...