अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा। एसआईआर के दौरान जिले के मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 39706 घटी। यहां जहां पूर्व में 348805 मतदाता थे तो वहीं एसआईआर के बाद अब 309099 मतदाता हैं। मतदाताओं की संख्या में आई ये गिरावट आने वाले चुनावी नतीजे को भी प्रभावित कर सकती है। वहीं हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या 33760 घटी है। यहां पूर्व में जहां 373402 मतदाता थे तो वहीं अब 339642 मतदाता हैं। इसके अलावा अमरोहा विधानसभा में जहां पहले 315199 मतदाता थे वहीं अब यह संख्या 26223 घटकर 288976 रह गई है। सबसे कम वोट जिले के नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में 22574 कटे। यहां पहले 332968 मतदाता थे वहीं अब मतदाताओं की कुल संख्या 310394 रह गई है। कुल मिलाकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में वोटों के आंकड़ों में आई ये गिरावट आने ...