एसआईआर : बूथ वार वॉलिंटियर्स के लिए कार्यशाला आयोजित
चाईबासा, जून 29 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला में प्रोजेक्ट समावेश के तहत टाटा कॉलेज चाईबासा स्थित बहुद्देशीय सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त बूथ वार वॉलिंटियर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने बताया कि 30 जून 2026 से जिले के सभी बूथ लेवल पदाधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों का मतदाताओं के बीच दो प्रतियों में वितरण किया जाएगा। वॉलिंटियर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.