एसआईआर : बूथों पर पहुंचे बीएलओ
रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर सुबह 10:30 बजे से बीएलओ बैठ गए हैं। सभी बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा पर्याप्त संख्या में सभी प्रकार के फार्म यथा 6, 6ए, 7 एवं 8 उपलब्ध हैं। बीएलओ द्वारा अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.