झांसी, जनवरी 24 -- विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में मतदाता सूची जारी होने के बाद नो मैपिंग के 134460 मतदाताओं को जोड़े रखने की कवायद तेज हो गई है। प्रशासन की ओर से सभी को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की तिथि भी निर्धारित की जा रही है। निश्चित तिथि में आवश्यक दस्तावेज मुहैया कराने वाद मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया की जाएगी। तय तिथि पर नहीं आने वाले मतदाताओं को दो और मौके दिए जाएंगे। झांसी की चारों विधानसभा सीटों पर एसआईआर में आवश्यक दस्तावेज नहीं देने वाले 134460 मतदाताओं को नो मैपिंग कैटेगरी में रखा गया है। इसके तहत झांसी नगर में 70686, बबीना में 24244, मऊरानीपुर में 20391 और गरौठा में 19139 मतदाता नो-मैपिंग के दायरे में आ गए हैं। इसके तहत इन सभी को नोटिस जारी किए जा रह हैें। नोटिस मिलते ही समाधान को लेकर लोग जागरूक और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.