सहारनपुर, फरवरी 16 -- विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज हो गया है। जिले में नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों वाले 5 लाख से ज्यादा मतदाताओं को जारी नोटिसों पर सुनवाई के साथ, अधिकारी कर्मचारी बतौर साक्ष्य मुहैया कराए जा रहे दस्तावेजों की भी जांच में जुटे हैं। नोटिसों के जवाब में बड़ी संख्या में मतदाता अपने साक्ष्य के रूप में हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं। जिनकी भी सम्बंधित विभागों से जांच कराई जा रही है ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रहें और अपात्र प्रविष्टियां हटाई जा सकें। खास है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची पर 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। जबकि नोटिसों प...