हल्द्वानी, अगस्त 5 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उनकी बहू को भी नोटिस जारी किए गए। बीएलओ की तरफ से नोटिस मिलने पर पूरा परिवार असमंजस में पड़ गया, हालांकि मांगे गए दस्तावेज तुरंत ही प्रस्तुत कर दिए गए। यह भी पढ़ें- बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों का दिया गया प्रशिक्षणपरिवार की प्रतिक्रिया नेता प्रतिपक्ष के पुत्र व पूर्व विधायक संजीव आर्य ने बताया कि मंगलवार शाम बीएलओ विमला मेहरा, उनके हल्द्वानी में छड़ैल स्थित आवास पहुंचीं। बीएलओ ने एसआईआर के नोटिस थमाते हुए जवाब मांगा। संजीव के अनुसार, बीएलओ ने बताया कि उनके पिता यशपाल आर्य के पिता का नाम आधार कार्ड में 'नंद राम' दर्ज है, जबकि पुराने निर्वाचन दस्तावेजों में 'नंद राम आर्य' लिखा हुआ था। इसी भिन्नता को लेकर...