रामपुर, मार्च 5 -- रामपुर। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए दावे और आपत्तियों का आज अंतिम दिन है। नाम बढ़वाने और संशोधन के लिए फार्म जमा करने में गुरुवार को तेजी आई। जिले में अब तक 1.05 लाख लोग फार्म-6 भर चुके हैं, जबकि फार्म-8 भरने वालों की संख्या 39 हजार के आसपास हो गई है। एसआईआर से पहले विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 57 हजार के करीब थी। एसआईआर प्रक्रिया में जब घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाए गए और उनके फार्म का सत्यापन कराया गया तो इसमें 3.21 लाख के करीब मतदाताओं के नाम कम हो गए। इनमें कुछ मृतक तो कुछ स्थान छोड़कर जा चुके मतदाता थे। 87 हजार के करीब ऐसे मतदाता भी मिले, जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी। ये मतदाता वर्ष 2003 की सूची के अनुसार डाटा नहीं दिख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.