मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में बीते वर्ष 28 अक्तूबर से शुरू किए गए गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में दो लाख 27 हजार 334 मतदाता घट गए हैं। इनमें से 89 हजार 803 पुरुष और एक लाख 37 हजार 519 महिला मतदाताओं के नाम एसआईआर अभियान के तहत हटाए गए हैं। अब जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 16 लाख 82 हजार 966 हो गई है। एसआईआर में नगर विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 71 हजार 266 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा गया है। डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में एसआईआर अभियान के संबंध में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि जिले की मतदाता सूची अब पूरी तरह से शुद्ध हो गई। एसआईआर से पहले बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में शामिल था। एसआईआर अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.