एसआईआर : जनसुनवाई कार्यक्रम का डीसी ने लिया जायजा
चाईबासा, सितम्बर 2 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के क्रम में नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच, सत्यापन एवं विभिन्न मामलों में पाई गई विसंगतियों के निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-98, मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं के लिए आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लिया तथा संबंधित मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत पहचान एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का संबंधित अभिलेखों एवं उपलब्ध विवरणों के साथ किए जा रहे मिलान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.