देवघर, सितम्बर 3 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को पारदर्शी और सटीक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक दौरा किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने अनमैप्ड, त्रुटिपूर्ण विवरण वाले तथा पूर्व में नोटिस प्राप्त मतदाताओं के दावों और आपत्तियों की स्वयं ऑन द स्पॉट गहन सुनवाई की। उन्होंने मौके पर उपस्थित बूथ स्तरीय अधिकारियों और सुपरवाइजरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक शुद्ध और त्रुटिहीन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसलिए इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित दावों और आपत्तियों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता क...