मेरठ, अप्रैल 10 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत 10 अप्रैल को मेरठ जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। इस बार वोटर लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां माना जा रहा है कि जिले के करीब 5 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा.वीके सिंह के अनुसार 10 अप्रैल को सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार एसआईआर के बाद छह जनवरी को जब मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हुआ था, तब जिले में कुल 20,34,185 मतदाताओं के नाम शामिल थे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के दौरान डुप्लीकेट नाम, शहर छोड़ चुके लोग और मृतकों के नाम हटाने की प्रक्रिया काफी सघनता से चलाई गई। इसी वजह से मतदाताओं की संख्या में भारी कमी आने के आसार हैं। भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य एक त्रु...