बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- जनपद में विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य लगभग संपन्न हो चका है। आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची आज प्रकाशित होगी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान जनपद की सातों विधानसभा के 3031 बूथ पर लगभग 114962 नए मतदाता जोड़े गए हैं। वहीं, करीब 4,13,801 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। हालांकि, जिन लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से एक और अवसर प्रदान किया जाएगा। यदि किसी मतदाता का नाम सूची से हट जाता है, तो वह 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारीडीएम के समक्ष अपील कर सकता है। इसके अलावा, यदि डीएम के निर्णय से भी संतुष्टि नहीं होती है, तो संबंधित व्यक्ति 30 दिन के अंदर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील कर सकेगा। 6 जनवरी 2026 को मतदाता सूची ...