कुशीनगर, दिसम्बर 7 -- कुशीनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में महिला मतदाताओं की सटीक गणना और सत्यापन के लिए निर्वाचन विभाग ने नई कवायद शुरू कर दी है। अब अगले पांच दिनों तक बीएलओ घर-घर जाकर उन महिलाओं की मैपिंग करेंगे, जो शादी के बाद दूसरे जिलों से यहां आकर बसी हैं, जिसके द्वारा फार्म में इपिक नम्बर नहीं भरा है। गणना प्रपत्र में महिलाओं के मायके के परिवार की जानकारी खासकर 2003 की मतदाता सूची के आधार पर उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। लेकिन अधिकांश मामलों में न तो परिवारों के पास इतनी पुरानी सूची उपलब्ध है और न ही महिलाओं को मायके के सदस्यों के इपिक नंबर याद है। कई परिवार वर्षों पहले दूसरे जिले या राज्य में बस चुके हैं। ऐसे में तमाम महिलाएं एसआईआर के प्रपत्रों में इपिक नंबर के कॉलम को खाली छोड़ दिया है, जबिक प्रशासन स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.