बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार अब जनपद में 2368222 मतदाता हैं, जबकि वर्ष 2025 की सूची के अनुसार जनपद में 2663718 मतदाता थे। इस प्रकार एसआईआर के बाद जनपद में 295496 मतदाता घटे हैं। एसआईआर के बाद सबसे अधिक महिला मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। सूची से 124671 पुरुष मतदाता, जबकि 170803 महिला मतदाताओं के नाम हटे हैं। इसके अलावा जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में अन्य श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 2025 में जहां 70 थी वहीं अब यह घटकर 48 रह गई है। महिला 170803 और पुरुष 124671 घटेजिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 27 अक्तूबर 2025 में पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 1395875 थी वहीं 10 अप्रैल 2026 में जारी अंतिम सूची में इनकी संख्या 1271204 रह गई है। इस प्...