भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता।निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का चल रहा अभियान तीन माह बाद समाप्त हो गया। नाम बढ़ाने, काटने और संशोधन को लेकर कुल 86005 मामले आए, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा 75466 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर की प्रक्रिया जिले में छह जनवरी से चल रही थी। तीन बार समय बढ़ाया गया, जिसके बाद अभियान का समापन छह मार्च को किया गया। इस दौरान डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर बीएलओ, राजनीतिक दलों के बीएलए समेत आला अफसरों, कर्मियों ने मतदाता सूचि को दुरुस्त करने के अभियान में पूरी ताकत लगा दी थी। जिसका परिणाम भी सार्थक सामने आया। वोटरों को सूचना देकर, उनके घर जाकर, कार्यालय बुलाकर संतुष्ट करने का काम किया गया। उसके बाद फाइनल लिस्ट को जारी किया गया।जिला सहायक न...