रामपुर, दिसम्बर 16 -- जिले में एसआईआर का कार्य तेज गति से पूरा किया जा रहा है। अभी तक बीएलओ के द्वारा शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है और बीएलओ इन फार्म को मतदाताओं से भरवाकर जमा करवा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निर्वाचन विभाग की ओर से गणना प्रपत्रों का डिजीटाइजेशन करने का काम किया जा रहा है। अभी तक जनपद में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फार्म डिजीटाइज्ड किए जा चुके हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि 26 दिसंबर तक एसआईआर का कार्य होगा। इसीलिए सभी मतदाता निर्धारित प्रारूप में अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें। एसआईआर के कार्य में 1826 बीएलओ और 202 सुपरवाइजर लगे हुए हैं। स्वार विधानसभा में 264825, चमरौआ विधानसभा में 256829, बिलासपुर विधानसभा में 302781, रामपुर विधानसभा में 277175 और मिलक ...