बागपत, अप्रैल 12 -- बागपत। एसआईआर अभियान का फाइनल ड्राफ्ट दो दिन पहले जारी हो चुका है। जिसमें बागपत जनपद की तीनों विधानसभाओं में 1.38 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कट गए है। इन कटे वोटों में 23 हजार से अधिक मृतक और करीब 50 हजार ऐसे वोट है, जिन्होंने नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके चलते उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए है। दरअसल, गत छह जनवरी को जिला निर्वाचन कार्यालय ने एसआईआर का पहला ड्राफ्ट जारी किया था। जिसमें अभियान के दौरान मैपिंग न होने पर 1.02 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। वहीं, 1.07 लाख मतदाता परमानेंट शिफ्टिड माने गए थे। अधिकारियों ने ऐसे सभी मतदाताओं से बागपत की संबंधित विधानसभा में निवास करने का प्रमाण मांगा था। तीन माह से अधिक समय तक चले अभियान और सुनवाई के बाद जिलेभर की तीनों विधानसभाओं में 1.38 लाख मतदाताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.