हरदोई, फरवरी 17 -- हरदोई। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस मनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर आयोजित अभियान दिवस में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरे जाएंगे। इस दौरान तार्किक विसंगतियों से संबंधित अभिलेखों को एकत्रित कर बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण भी कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज एवं सरकारी भवन सहित जहां- जहां मतदान केंद्र स्थापित हैं, खुले रहेंगे। सभी 3548 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों सहित संबंधित कर्मियों को अभियान दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। उनकी सहायता के लिए आशा, एएनएम, प्राविधिक सहायक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.